भोपाल में अवैध रूप से चलाए जा रहे बालिका गृह से लापता हुईं 26 लड़कियां मिलीं सुरक्षित
भोपाल (मध्य प्रदेश) में अवैध रूप से चलाए जा रहे बालिका गृह 'आंचल बालिका छात्रावास' से लापता हुईं 26 लड़कियां सुरक्षित मिल गई हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "एक भी दोषी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।" कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, बालिका गृह से सभी लड़कियों को शासकीय बालिका गृहों में शिफ्ट किया गया है।