भोपाल में कारोबारी के घर से बड़ी संख्या में मिलीं ₹5, ₹10 और ₹20 के नोटों की गड्डियां
भोपाल (मध्य प्रदेश) में कैलाश खत्री नामक व्यक्ति के घर से बड़ी संख्या में ₹5, ₹10 और ₹20 के नोटों की गड्डियां मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, उसने कहा कि वह 18 वर्षों से मनी एक्सचेंज का कारोबार कर रहा है। बकौल पुलिस, उसके पास कोई दस्तावेज़ नहीं मिला जिससे पता चले कि वह ऐसा करने के लिए अधिकृत है।