भोपाल में मंत्रालय की चौथी मंज़िल पर एसी में धमाके से लगी आग, भवन में सीएम थे मौजूद
भोपाल में मंत्रालय (वल्लभ भवन) की चौथी मंज़िल पर मंगलवार को एसी में धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय भवन में आग लगी थी उस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।