भोपाल में मध्य प्रदेश सचिवालय में लगी आग पर पाया गया काबू, सीएम ने दिए जांच के आदेश

भोपाल (मध्य प्रदेश) नगर पालिका निगम के एक अधिकारी ने बताया है कि भोपाल में राज्य सचिवालय (वल्लभ भवन) में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और कहा, "मुख्य सचिव को घटना पर नज़र रखने को कहा है...और निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो।"

Load More