भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल (मध्य प्रदेश) में रानी कमलापति स्टेशन से हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन (दिल्ली) तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह भारत की 11वीं वंदे भारत ट्रेन सेवा है। सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर) चलने वाली यह ट्रेन लगभग 7:30 घंटे में 708 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Load More