'भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए' दिल्ली में 2 लोगों ने 6 वर्षीय बच्चे की दी 'बलि'

लोधी कालोनी (दिल्ली) में सीआरपीएफ मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन के पास एक झुग्गी बस्ती में रविवार को 2 लोगों ने 6 वर्षीय एक बच्चे की 'बलि' चढ़ा दी। बकौल पुलिस, आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने दुर्गा पूजा के छठे दिन 'भोले बाबा' (भगवान) को प्रसन्न करने के लिए बच्चे की 'बलि' दी। मृतक बच्चा आरोपियों को जानता था।

Load More