भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट तैयार है, कार्रवाई की जाएगी: पंजाब सीएम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्ट नेताओं की एक लिस्ट तैयार कर ली है। उन्होंने कहा, "हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे ताकि उन्हें ज़मानत न मिल सके।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने (भ्रष्ट नेताओं) आपके टैक्स के पैसे खा लिए हैं...यह उनसे वापस लिया जाएगा और जनता पर खर्च किया जाएगा।"