भ्रामक विज्ञापन मामले में रामदेव को 3 जून को केरल के कोर्ट में पेशी का मिला नोटिस
केरल की एक अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद के 'भ्रामक विज्ञापनों' के मामले में योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को नोटिस भेजा है। दोनों को 3 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। गौरतलब है, पतंजलि के 'भ्रामक' विज्ञापनों के मामले में रामदेव और बालकृष्ण ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर माफी मांगी थी।