मैं 17 साल का था, सदमे में चला गया था: कास्टिंग काउच झेलने पर TV ऐक्टर विहान वर्मा
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नज़र आ चुके ऐक्टर विहान वर्मा ने बताया है कि उन्हें अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत में ही कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, "एक ऑडिशन के दौरान एक शख्स ने काम के बदले कॉम्प्रोमाइज़ करने को बोला था...मैं 17 साल का था और सदमे में चला गया था।"