मैं 17 साल की थी जब नुपुर से मिली थी, उसकी सगाई किसी और से हो चुकी थी: आयरा खान
ऐक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में बताया है, "जब मैं पहली बार नुपुर शिखरे (पति) से मिली थी, तब मेरी उम्र 17-साल थी और उस समय तक नुपुर की किसी और से सगाई हो चुकी थी।" उन्होंने बताया, "वह मेरे फिटनेस ट्रेनर थे और हमने बहुत लंबे समय तक साथ में वर्कआउट किया।"