मैं 2 बच्चों का पिता हूं, पागल थोड़े हूं: टेस्ट से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए रोहित

सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह टेस्ट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। मैं समझदार और परिपक्व हूं। मैं 2 बच्चों का पिता हूं...पागल थोड़े हूं।" बकौल शर्मा, वह बल्ला न चलने के कारण बाहर हैं।

Load More