मां 4 साल तक मुझे साइकल पर बिठाकर 13 किमी दूर प्रैक्टिस के लिए ले जाती थीं: अर्शदीप
भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने बताया है कि उनके क्रिकेट के सफर में उनके माता-पिता का बहुत योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी मां 4 साल तक लगातार सुबह उठकर सभी के लिए खाना बनाती थीं, फिर चंडीगढ़ से 13 किलोमीटर दूर उन्हें प्रैक्टिस के लिए साइकल पर बिठाकर ले जाती थीं और शाम को वापस लेकर आती थीं।