मैं MVA के लिए प्रचार करूंगा, महाराष्ट्र में बीजेपी का सफाया हो जाएगा: सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का सफाया हो जाएगा। मलिक ने मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद ये बातें कहीं।

Load More