मैं ODI वर्ल्ड कप के प्लेइंग 11 में किसी की पहली पसंद नहीं था: मोहम्मद शमी
भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने कहा है कि 2015, 2019 और 2023 के वनडे विश्व कप में वह प्लेइंग-11 में किसी की पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा, "मैं इसका आदी हो चुका हूं। जब मुझे मौका दिया गया तो भगवान का शुक्र है कि मेरे प्रदर्शन को देखकर मुझे फिर से बाहर करने के बारे में नहीं सोचा गया।"