मैं PM बनने की रेस में नहीं हूं, मैंने अपना बायोडेटा किसी को नहीं दिया है: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अपना बायोडेटा किसी को नहीं दिया है। मुझे फर्क नहीं पड़ेगा अगर मुझे मंत्री ना बनाया जाए। बिना किसी चिंता के काम जारी रखूंगा।" उन्होंने कहा था कि एक विपक्ष के नेता ने उन्हें पीएम पद का प्रस्ताव दिया था।