मैं T20 WC फाइनल खेलने वाला था, रोहित ने टॉस से 10 मिनट पहले टीम बदली थी: सैमसन
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने बताया है कि वह टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेलने वाले थे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस से 10 मिनट पहले टीम बदल दी थी। सैमसन ने कहा, "रोहित ने मुझसे कहा, 'मुझे पता है...तुम मन ही मन मुझे कोस रहे हो'।" टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को खिलाने का फैसला किया था।