मैं अंग्रेज़ों व औरंगज़ेब को थप्पड़ मारना चाहूंगा: टाइम ट्रैवल के सवाल पर विजय देवरकोंडा
ऐक्टर विजय देवरकोंडा ने बताया है कि उन्हें विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'छावा' देखने के बाद बहुत गुस्सा आया था। विजय ने 'अतीत में जाकर किसी से मिलना चाहते हैं?' सवाल पूछे जाने पर कहा, "मैं अंग्रेज़ों से मिलना चाहता हूं और उन्हें ज़ोरदार थप्पड़ मारना चाहता हूं...मैं मुगल बादशाह औरंगज़ेब को भी 2-3 थप्पड़ मारना चाहूंगा।"