मैं अगर हरियाणा का CM बना तो राज्य को देश का नंबर-1 प्रदेश बनाऊंगा: अनिल विज
बीजेपी नेता अनिल विज ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के दावे को लेकर कहा है, "मैंने कभी दावा नहीं किया लेकिन अगर हाई कमान मुझे मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है तो मैं हरियाणा को देश का नंबर-1 प्रदेश बनाऊंगा।" उन्होंने कहा, "ज़िम्मेदारी तो निभा ही रहे हैं...मैंने (चुनाव को लेकर पार्टी में) सभी का मोरल बूस्ट करके रखा था।"