अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। ट्रंप का यह बयान पीएम मोदी की 21-23 सितंबर तक अमेरिका यात्रा से पहले आया है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी डेलावेयर के विलमिंगटन में चौथे क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे।