मैं अभी अच्छी लय में हूं, जितने अधिक मैच खेलूंगा उतनी अच्छी गेंदबाज़ी करूंगा: कुलदीप यादव
पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में 3 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा है, "जब मैंने अपना पहला ओवर डाला तो मुझे लगा कि मैं बेहतर लय में हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इससे भी बेहतर गेंदबाज़ी कर सकता हूं। मैं जितने अधिक मैच खेलूंगा उतनी ही अच्छी गेंदबाज़ी करूंगा।"