मैं आ रही हूं: अपने समर्थकों से बांग्लादेश की अपदस्थ PM शेख हसीना
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से बातचीत के दौरान कहा है, "अल्लाह ने मुझे किसी कारण से जीवित रखा है...वो दिन जल्द आएगा, जब इंसाफ किया जाएगा।" उन्होंने एक समर्थक के 'अल्लाह आपको फिर से मौका दे' कहने पर जवाब दिया, "वह देगा...मैं आ रही हूं।" फिलहाल वह भारत में रह रही हैं।