मैं आज के दिन को कभी नहीं भूल पाऊंगा: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेने के बाद सुंदर
पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड की पहली पारी में 7 विकेट लेने वाले भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा है, "आज का दिन मेरे लिए खास था, मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा।" उन्होंने कहा, "मुझे बस इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में क्या कर सकता हूं।"