मैं आधा सरदार हूं, मौसी मुझे प्यार से अमिताभ सिंह बोलती थीं: बिग बी
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' की एक प्रतिभागी को बताया कि वह इंटर-कास्ट जैसी चीज़ों को नहीं मानते हैं क्योंकि सभी एक हैं। ऐक्टर ने कहा कि वह खुद को आधे सरदार मानते हैं क्योंकि उनकी मां सिख परिवार से थीं। उन्होंने अपना बचपन याद कर कहा, "मेरी मौसियां मुझे प्यार से अमिताभ सिंह बोलती थीं।"