मैं आधा हिंदू और आधा ईसाई हूं: 'अपरिचित' फेम अभिनेता विक्रम
'अपरिचित' फेम अभिनेता चियान विक्रम ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि वह आधे हिंदू और आधे ईसाई हैं। गौरतलब है कि विक्रम की मां राजेश्वरी हिंदू और पिता जॉन विक्टर ईसाई थे। वहीं, उन्होंने अपनी पत्नी शैलजा को लेकर कहा, "वह मलयाली हैं और मैं तमिल हूं। मैं खुशनसीब हूं कि मैं शैलजा से मिला।"