मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं: जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की शानदार जीत पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "मैंने पहले कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस जीत में मेरा योगदान छोटा है, यह हमारी टीम की जीत है। अजित पवार को एनसीपी की वैधता मिल गई है।"