मैं आमतौर पर दिन में केवल एक बार ही खाना खाता हूं: शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने बताया है कि वह आमतौर पर दिन में केवल एक बार ही खाना खाते हैं। उन्होंने कहा, "मैं सुबह पांच बजे सोने जाता हूं। अगर मैं शूटिंग कर रहा होता हूं तो लगभग नौ/दस बजे उठ जाता हूं।" उन्होंने बताया, "मैं रात में 2 बजे घर आता हूं...नहाता हूं और सोने से पहले वर्कआउट करता हूं।"