मैं इस पर प्रतिक्रिया क्यों दूं?: राज-उद्धव के सुलह की रिपोर्ट्स पर महाराष्ट्र सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और एमएनएस नेता राज ठाकरे के बीच सुलह की खबरों पर कहा, "मैं इस पर प्रतिक्रिया क्यों दूं?" उन्होंने कहा, "मुझे 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' बनने में कोई रूचि नहीं है। दो दल हैं...दो भाई हैं। यह डिसाइड करना उनका काम है कि उन्हें क्या कदम उठाने हैं।"