मैं इससे स्तब्ध हूं, भाषण के हटाए गए अंशों को वापस लाएं: ओम बिरला से पत्र में राहुल
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण से हटाए गए अंशों के संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है और उनकी टिप्पणियों को वापस बहाल करने का अनुरोध किया है। राहुल ने लिखा, "मैं इससे स्तब्ध हूं, मेरी सुविचारित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है।"