मैं उन 6 महिला रेसलर्स में से एक हूं जिनका बृजभूषण ने यौन उत्पीड़न किया: विनेश फोगाट
रेसलर विनेश फोगाट ने एक वीडियो में खुलासा किया कि वह उन 6 महिला पहलवानों में से एक हैं जिनका भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने कहा, "मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटिशन लड़ना मुश्किल होगा...मैं अपना 100% नहीं दे पाऊंगी...एक लड़की के लिए यह मुश्किल होगा।"