मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं: राघव समेत 7 सांसदों के AAP छोड़कर BJP में जाने पर केजरीवाल
राघव चड्ढा समेत 7 अन्य राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के कुछ दिनों बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल में की। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन से सातों सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।