मैं एक कमरे के मकान में रह रहा हूं और कर्ज़ में हूं: भ्रष्टाचार के मामले पर सत्यपाल मलिक
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद कहा है, "मैं एक कमरे के मकान में रह रहा हूं और कर्ज़ में हूं।" उन्होंने कहा, "सीबीआई, ईडी देशवासियों को बताओ की मेरी संपत्ति कितनी बढ़ी है...अगर मेरी संपत्ति नहीं बढ़ी है तो मेरे ऊपर झूठा लांछन मत लगाओ।"