मैं एक बार ओबामा से मिलने के लिए 6 घंटे तक लाइन में खड़ा हुआ था: मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप का इंटरव्यू लेने के दौरान कहा है, "जब (बराक) ओबामा राष्ट्रपति पद की दौड़ में थे, तब उनसे हाथ मिलाने के लिए 6 घंटे तक लाइन में खड़ा था।" मस्क ने कहा, "मैं कट्टर रिपब्लिकन समर्थक नहीं हूं...पूर्व में एक डेमोक्रेट समर्थक था।"