मैं और अन्य सीनियर मैनेजमेंट मेंबर्स केवल ट्रस्टी हैं: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐनुअल जनरल मीटिंग में कहा है, "...मैं और मेरा परिवार तथा प्रबंधन टीम के अन्य वरिष्ठ सदस्य इस महान संस्था के केवल ट्रस्टी हैं।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए व्यक्तिगत या पारिवारिक संपत्ति कोई महत्व नहीं रखती। सबसे महत्वपूर्ण है...बहुमूल्य संस्था को ठोस आधार के रूप में अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी ज़िम्मेदारी है।"