मैं और बेहतर कर सकता था: 2022 में अपनी CSK की कप्तानी को याद करते हुए जडेजा
सीएसके के ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने 2022 में टीम का कप्तान बनाए जाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा है, "मैं और बेहतर कर सकता था...मैं कुछ अलग कर सकता था।" उन्होंने कहा, "यह मुश्किल था...टी20 क्रिकेट में हर गेंद अहम होती है।" बकौल जडेजा, अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो सारा दोष कप्तान पर आता है।