मां का आखिरी कॉल नहीं उठा पाए थे कीकू शारदा, बोले- जिनसे आप प्यार करते हैं उनके करीब रहें
ऐक्टर-कॉमेडियन कीकू शारदा ने बताया है कि वे अपनी मां का आखिरी कॉल नहीं ले पाए थे। उन्होंने कहा, "आप एयरपोर्ट पर हैं...लोग फोटो खिंचवाने आ रहे हैं। मैंने उनकी आखिरी कॉल का जवाब नहीं दिया...लगा कि कल बात कर लूंगा और अगले दिन वह इस दुनिया में नहीं थीं।" कीकू ने कहा, "जिनसे आप प्यार करते हैं...उनके करीब रहें।"