बेटे का सही इलाज नहीं किया गया: दिल्ली में पटाखे से घायल बच्चे की मौत के बाद मां का आरोप
दिल्ली के नरेला में दिवाली पर पटाखे से घायल 10 वर्षीय बच्चे की अस्पताल में मौत के बाद उसकी मां ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। मां ने कहा कि जब उनका बेटा घायल हुआ, तब वह सांस ले रहा था। पुलिस परिवार की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।