मां की कमी पूरी करने की कोशिश में 2.5 साल के बेटे के लिए 'मम्मी' बन गया शख्स, कहानी हुई वायरल
बुलंदशहर (यूपी) में कुलदीप भारद्वाज नामक शख्स ने पत्नी को खोने के बाद अपने 2.5 साल के बेटे सात्विक की परवरिश की पूरी ज़िम्मेदारी खुद संभाली है। कुलदीप अक्सर सात्विक के साथ बिताए छोटे-छोटे पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और उसकी हर ज़रूरतों का ध्यान रखते हैं। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।