मैं कांग्रेस के तिरंगे में ही लिपटकर जाऊंगी: 'BJP में शामिल होने' के सवाल पर कुमारी शैलजा
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने 'बीजेपी में शामिल होने' के सवाल पर 'आज तक' के एक कार्यक्रम में कहा है, "शैलजा ऐसा नहीं सोच सकती है, शैलजा की रगों में कांग्रेस का खून है।" उन्होंने आगे कहा, "जैसे मेरे पिता जी कांग्रेस के तिरंगे में लिपटकर गए थे, वैसे ही शैलजा भी (कांग्रेस के) तिरंगे में लिपटकर जाएगी।"