मां की चिता को आग नहीं दे पाए, कॉल पर रोते रहे बच्चे; लोगों ने कहा- क्या होगा करोड़ों कमा कर?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विदेश में बैठे बच्चे मां की चिता को आग नहीं दे पाने के कारण वीडियो कॉल पर रो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि उनके बेटे-बेटी साइप्रस, ऑस्ट्रेलिया और यूके में बैठे हुए हैं। वीडियो को लेकर कई यूज़र्स ने कहा कि क्या फायदा है ऐसे करोड़ों कमा कर।