मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है: शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनके बेटे अंशुमन
छठ गीतों के लिए मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपनी मां के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, "आपकी प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।"