मां की जयंती पर जान्हवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन
अभिनेत्री जान्हवी कपूर मंगलवार को अपनी मां श्रीदेवी (दिवंगत अभिनेत्री) की जयंती पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। शिखर व जान्हवी का दर्शन करने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उनके साथ कुछ अन्य लोग भी नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे मम्मा।"