मां के डांटने पर घर से भागी नाबालिग लड़की से राजस्थान के सरकारी अस्पताल में हुआ गैंगरेप
जोधपुर (राजस्थान) में एक सरकारी अस्पताल के परिसर में एक 14-वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि लड़की मां के डांटने पर नाराज़ होकर घर से भाग गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, 2 लोगों ने अस्पताल परिसर के एक कमरे में लड़की से रेप किया जिन्हें शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।