मां की मौत के लिए खुद को दोषी मानते हैं ऐक्टर राजीव खंडेलवाल, ओवेरियन कैंसर से गई थी जान
ऐक्टर राजीव खंडेलवाल ने बताया है कि उनकी मां को ओवेरियन कैंसर था और वह खुद को उनकी मौत का गुनहगार मानते हैं। राजीव ने कहा, "मैं काफी हद तक खुद को दोषी समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो लक्षण हुए थे...मैं समझ नहीं पाया।" उन्होंने कहा, "किसी को पीठ दर्द हो...भूख कम लगे, ब्लोटिंग हो तो प्लीज़ टेस्ट कराइए।"