मां के लंदन में शरण मांगने की रिपोर्ट्स सच नहीं हैं: शेख हसीना के बेटे
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाज़ेद जॉय ने कहा है कि मां के लंदन जाने की रिपोर्ट्स सच नहीं हैं और उन्होंने लंदन में कोई शरण नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश में राजनीतिक वापसी नहीं करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना फिलहाल गाज़ियाबाद (यूपी) के हिंडन एयरबेस पर सेफ हाउस में हैं।