मां के शराब पीने से कैसे प्रभावित होता है गर्भ में पल रहा बच्चा?
यूके सरकार की नैशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, गर्भावस्था में शराब पीने से उसके हानिकारक तत्व प्लेसेंटा के ज़रिए गर्भ में पल रहे बच्चे तक पहुंचकर उसके विकास को प्रभावित कर सकते हैं। भ्रूण का लीवर पूरी तरह विकसित नहीं होता जिससे वह शराब नहीं पचा पाता। गर्भावस्था में शराब पीने से प्री-मैच्योर डिलीवरी और मिसकैरेज का खतरा होता है।