मां के हाथ का बनाया हुआ आमरस लेकर स्पेस में जाएंगे अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला: रिपोर्ट
अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला 10 जून (मंगलवार) को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे। 'न्यूज़18' की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभांशु अपनी मां आशा शुक्ला के हाथों का बनाया हुआ मलिहाबादी आमों का आमरस अपने साथ ले जाएंगे। बकौल रिपोर्ट, इसके साथ ही मूंग दाल का हलवा भी है जिसे घी में धीमी आंच पर भूना गया है।