मैं काम की तलाश में थी लेकिन लोग मुझसे मिलना तक नहीं चाहते थे: शिल्पा शिरोडकर
अभिनेत्री व 'बिग बॉस 18' की प्रतिभागी शिल्पा शिरोडकर ने बताया है कि वह बिग बॉस में आने से पहले लंबे समय से काम की तलाश कर रही थीं। उन्होंने कहा, "कोई भी आपका फोन नहीं उठाता...अगर उठाता तो कहता कि इंडस्ट्री में अभी कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उनसे मिलने तक को तैयार नहीं थे।