मैं कीवी हूं लेकिन मेरे दिल में भारत बसता है: न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर एजाज़ पटेल
न्यूज़ीलैंड के स्पिनर एजाज़ पटेल ने 'टाइम्स नाउ' से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि वे कीवी हैं लेकिन उनके दिल में भारत बसता है। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों का प्रतिनिधित्व गर्व से करते हैं। पटेल ने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूज़ीलैंड के लिए डेब्यू किया था। वह न्यूज़ीलैंड से खेलने वाले भारतीय मूल के 5वें खिलाड़ी हैं।