मैं कप्तान नहीं हूं, इसलिए बिना किसी चिंता के अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं: कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप-2024 में अपने प्रदर्शन को लेकर कहा है, "मैं कप्तान या चयनकर्ता नहीं हूं और इसलिए बिना किसी चिंता के अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हमने वास्तव में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है।" गौरतलब है, मिचल मार्श ऑस्ट्रेलिया के टी20I टीम के कप्तान हैं।