मैं कभी भारत नहीं गई: हरियाणा चुनाव में कथित वोट फ्रॉड से जुड़ीं ब्राज़ीलियाई मॉडल
ब्राज़ीलियाई मॉडल लरिसा नेरी ने कहा है, "मैं कभी भारत नहीं गई। मेरा भारत की राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है।" दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि नेरी ने हरियाणा चुनाव में 22 बार वोट डाला। राहुल ने वोटर लिस्ट में नेरी की तस्वीर दिखाई थी। नेरी ने उस तस्वीर को पुरानी तस्वीर बताया है।